विश्व धरोहर सप्ताह के तहत हेरिटेज वॉक का आयोजन
Nov 22 2023
ग्वालियर।19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक प्रतिवर्ष विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। इसी के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ग्वालियर द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रीन गार्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़, किलागेट केछात्र-छात्राओं एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेरिटेज वॉक किया जो राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक सास बहू मंदिर से प्रारम्भ हो कर मानसिंह पैलेस पर समाप्त हुआ। हेरिटेज वॉक में डॉ. मनोज कुमार कुर्मी, अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भोपाल मण्डल विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को धरोहर अपनी विरासत को भावी पीढी के लिये बचाये रखने के लिये सांस्कृतिक एवं विरासत को बढावा देने एवं लोगों के बीच संस्कृति एवं प्राचीन विरासत संरंक्षण के लिये विशेष प्रयास करते रहने के लिए कहा, आगे उन्होंने बताया कि इस विरासत के हम संरक्षक है इसे हमें भविष्य के लिये सम्भाल कर रखना है।
हेरिटेज वॉक से पहले स्कूल के छात्र-छात्राओं को सास-बहू मंदिर का भ्रमण कराया गया। जिसमें इन्हें बताया गया कि इन मंदिरों का निर्माण राजा रत्नपाल द्वारा प्रारम्भ कराया गया, जो राजा महिपाल के शासन काल 1093 ई. में पूर्ण हुआ था। जिसमें गर्भगृह, अंतराल, महामण्डप तथा अर्द्धमण्डप दक्षिण से उत्तर की ओर है। हेरिटेज वॉक के अन्त में मांनसिंह पैलेस का भ्रमण कराया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं को बताया गया कि यह राजमहल हिन्दू स्थापत्य कला का एक उत्क्रष्ट उदाहरण है। इस महल का निर्माण 1508 ईस्वी में तोमर राजा मानसिंह द्वारा कराया गया था।
विश्व धरोहर सप्ताह कार्यक्रम में रामबीर सिंह तोमर प्रबंधक ग्रीन गार्डन स्कूल, शशिकान्त राठौर, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद, एसएम सक्सैना संरक्षण सहायक, मनोज कुमार मीणा उद्यान सहायक एवं समस्त स्टाफ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









