महिलाओं ने आंवला नवमीं पर भगवान विष्णु और आंवला वृक्षों का किया पूजन
Nov 22 2023
ग्वालियर। शहर भर के विभिन्न मंदिरों में आंवला नवमीं विधि-विधान से आस्थापूर्वक मनाई गई। महिलाओं ने अपने घर के पास मंदिरों में पहुंचकर आंवला वृक्ष को भगवान विष्णु मानकर पूजा की। इसमें सबसे पहले आंवले के वृक्ष की जड़ में दूध, रोली, अक्षत, फूल, गंध चढ़ाएं, फिर आंवले की सात परिक्रमा लगाए और दीपक जलाकर आरती की। इसके बाद महिलाओं ने वृक्ष के नीचे ही बैठकर अपना उपवास खोला।
सिरोल रोड स्थित शिवशक्ति धाम में परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव के संयोजन में मॉडल टाउन वेलफेयर सोसायटी की महिलाओं ने आंवला के वृक्ष की सामूहिक पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मधु भार्गव ने कहा कि अक्षय नवमीं के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन जो भी शुभ कार्य दान पूजा, भक्ति सेवा किया जाता है उनका पुण्य कई जन्मों तक प्राप्त होता है। आंवला वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु व शिवजी का निवास होता है।
कार्यक्रम में नीलम पांडे, ज्योति शर्मा, नीलम चौहान, संगीता गुप्ता, शोभा गुप्ता, किरण सिंह, सीमा तिवारी, डॉली, कंचन, अर्चना शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









