लोकायुक्त पुलिस ने ईएंडएम के कार्यपालन यंत्री को 15 हजार की रिश्वत लेते धरा
Nov 21 2023
ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने ईएंडएम के कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ईएंडएम के कार्यपालन यंत्री के रिश्वत मांगने की शिकायत ठेकेदार मोहन बैस ने की थी। ठेकेदार बैस ने सरकारी बंगले में रेन्यूवेशन का काम किया था। जिसकी बिल गुप्ता ने रोक रखा था और बिल का भुगतान कराने के बदले 25 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था। और ठेकेदार 55 हजार रुपये पहले दे चुका था और 15 हजार रुपये मंगलवार को देने थे।
मंगलवार की शाम को ठेकेदार बैस एई के दफ्तर पहुंंचा और उसे घूस के 15 हजार रुपये दिये। तभी उसे लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि फरियादी महेंद्र सिंह बैस पुत्र अतर सिंह बैस निवासी ठाकुर मोहल्ला गौस पुरा ग्वालियर ने शिकायत की कि ईएंडएम ग्वालियर के कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता उनसे कलेक्टर भिंड के बंगले पर किये गये बिजली कार्य का बिल तीन लाख पास करने के एवज में 75 हजार रूपये की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को ठेकेदार बैस ने जैसे ही मेला विधुत केंद्र के पास ग्वालियर व्यापार मेला परिसर ग्वालियर पर कार्यपालन यंत्री को 15 हजार रूपये रिश्वत के दिये वैसे ही पास खडी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इस कार्यवाही में लोकायुक्त की टीम में डीएसपी राघवेंद्र ऋषीश्वर, इंस्पेक्टर विनोद सिंह कुशवाह, इंस्पेक्टर कवीन्द्र सिंह चौहान, आराधना डेविस शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









