सर्दी का असर, सुबह-शाम पहने जा रहे गरम कपड़े
Nov 21 2023
ग्वालियर। नवंबर माह बीतने को है, लेकिन सर्दी का अतापता नहीं है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है। इसलिए इसी दौरान गरम कपड़े पहने हुए लोग नजर आ रहे हैं। छोटे बच्चे तथा बुजुर्गों को छोड़ दिया जो अभी तक गरम कपड़े पहने हुए बहुत ही कम लोग नजर आ रहे हैं। जबकि ग्वालियर अंचल में नवंबर माह में कड़ाके की सर्दी पडऩा प्रारंभ हो जाती है। पिछले पांच वर्षो से यह ट्रेड में बदलाव सा आ गया है। वैसी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है जैसी पड़ती थी और पडऩी चाहिए।
दीपावली पर्व पर लोगों ने सफाई के दौरान कमरों में लगे एसी, कूलर साफ करके अलग रख दिए। हालांकि अब इनकी आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन पंखे अभी तक चालू हैं। दिन हो या रात पंखे चालू ही हैं। हां इनकी स्पीड कम कर दी गई। पंखे बंद कर रहे हैं तो मच्छर परेशान करते हैं। इसलिए अभी भी घरों में पंखों का उपयोग अधिकांशत: हो रहा है।
शहर में गरम कपड़ों का कारोबार करने वालों की संख्या भी सैंकड़ों में है। लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण इन सबके चेहरे से भी मुस्कान नदारद है। तिब्बत मार्केट सजाने वाले भी हैरान परेशान हैं कि अब तक वैसी सर्दी नहीं शुरु हुई है जैसी होती थी। सर्दी न पडऩे से इनके कारोबार पर भी बहुत असर पड़ रहा है। इका-दुका ग्राहक ही फिलहाल गरम कपड़ों की मार्केट में पहुंच रहा है और खरीदारी न के बराबर की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









