कांगे्रस प्रत्याशियों के समर्थक अब स्ट्रॉग रूम के बाहर कर रहे पहरेदारी
Nov 21 2023
ग्वालियर। 17 नवबर को सपन्न मतदान के बाद प्रशासन ने जहां एवीएम तथा वीवीपीएट मशीन ए्रमएलबी कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी है। वहीं अब मतगणना के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते एमएलबी में विधानसभा वार टेबलें लगाई जा रही है। मतगणना के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है उनकी पहली ट्रेनिंग 25 नवंबर को होगी। मतगणना के लिए कर्मचारियों को दो-दो ट्रेनिंग दी जाएंगी। सफल मतदान के आयोजन के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है।
इसी क्रम में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने 6 विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किये हैं। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
वहीं कांग्रेस को ईव्हीएम में गड़बड़ी करने का डर सताने लगा है। इसके चलते कांग्रेसियों ने अब स्ट्राँग रूम के बाहर पहरेदारी शुरू कर दी है।
एमएलबी कॉलेज में एबीएम तथा वीवीपीएट मशीन की सुरक्षा के लिये लगाये गये कैमरों पर कांगे्रस प्रत्याशियों को प्रतिनिधि नजरें रखे बैठे हैं। दो दर्जन से अधिक कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तम्बू लगाकर 24 घंटे क्रमवाई क्रम अपनी डयूटी दे रहे हैं।
आपको बातदें कि 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की काउंटिंग होगी। तब तक के लिये ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। वहां पुलिस-प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मशीनों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता भी 15 दिन तक बाहर रहकर निगरानी करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









