अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी का गला घोंटा,मौत
Nov 21 2023
ग्वालियर। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। आरोपी जिस समय गला घोंट रहा था, उस समय पीडि़ता की बहन आ गई और किसी तरह बचाया, इसी बीच आरोपी भाग गया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के चौड़े के हनुमान नगर में गत रात की है। घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर महिला ने मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया है।
हजीरा थाना क्षेत्र के चौड़े के हनुमान नगर निवासी पूनम भदौरिया का विवाह जितेन्द्र उर्फ जीतू भदौरिया से हुआ है और उसके दो बेटे सम्राट चार साल और आयुष्मान दो साल हंै। पिछले कुछ दिनों से जितेन्द्र किसी अन्य महिला के संपर्क में था। उनकी दोस्ती गहरी होती गई तो पूनम और जितेन्द्र के रिश्ते में खटास आती गई। और गत रात पूनम ने अपनी छोटी बहन रुचि को कॉल किया कि उसके पति जितेन्द्र उर्फ जीतू उसकी मारपीट कर रहे हंै। इसका पता चलते ही वह भाई राघवेन्द्र और राघवेन्द्र के मित्र जयराम को साथ लेकर बहन के घर पहुंची।
जिस समय रुचि बहन के घर पर पहुंची उसकी बहन जमीन पर पड़ी थी और जितेन्द्र उसके सीने पर बैठकर साफी से गला घोंट रहा था। बहन की हालत देख कर तुरंत ही वह तथा उसके भाई ने उसे पकड़ा और बहन को छ़ुड़ाया। बहन बेहोश थी। मौका पाकर जितेन्द्र उन्हें धक्का देकर भाग निकला। पूनम को रुचि व उसके भाई ने गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया था और मंगलवार की सुबह पूनम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूनम की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम करा कर। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना की और उसका पीछा करते हुए मालनपुर से आरोपी को पकड़ लिया।
मृतका की बहन रूचि ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बहनोई के एक महिला से अवैध संबंध चल रहा है। इसके चलते ही उसकी बहन की हत्या की गई है। पूनम इसका विरोध करती थी जो जीजा को पसंद नहीं था। जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या में उस महिला को भी आरोपी बनाने की मांग की है। साथ ही रूचि ने कहा कि अगर महिला अरेस्ट नहीं होती है तो वह बहन का अंतिम संस्कार नहीं होने देगी।
इस बारे में एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। आरोपी को पकड़ लिया है। परिजनों का आरोप है कि महिला से अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









