दिनदहाड़े 19 वर्षीय युवती को किडनैप कर ले गए दो बाइक सवार बदमाश
Nov 20 2023
ग्वालियर। बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े 19 वर्षीय युवती का किडनैप कर ले गए। जिन्होंने झांसी रोड थाना इलाके में बस से उतरने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर अलर्ट हुई पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
लहार (भिंड) क्षेत्र के ग्राम बरा में रहने 19 वर्षीय प्राची व्यास सोमवार को परिवार के साथ ग्वालियर आई थी। झासी रोड थाना इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के पास यह लोग बस से उतर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे, जो प्राची को जबरन अपने साथ किडनैप करके ले गए। दिनदहाड़े घटित इस वारदात से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर झांसी रोड टीआई रशीद खान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने के उपरांत युवती व बदमाशों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
लहार से प्राची अपने माता-पिता व भाई सहित करीब चार-पांच परिजन के साथ ग्वालियर आई थी। घटना के वक्त यह सब भी वहां मौजूद थे। पुलिस द्वारा उनसे की गई पूछताछ में सबने चुप्पी साध रखी है, जो प्राची का जबरन अपहरण होने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन न तो यह बता रहे हैं कि उसे कौन ले गया है, और ना ही किसी पर शंका जाहिर कर रहे हैं।
युवती के परिजनों द्वारा भले ही उसका किडनैप होना बताया जा रहा हो, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। उसका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह से 19 वर्ष की युवती का अपहरण होना संभव ही नहीं है। बताया गया है कि जब यह सब बस से उतर रहे थे, तब सामान उतारने के फेर में परिजनों का थोड़ा ध्यान चूका, इसी दौरान युवती को बाइक सवार युवक अपने साथ बैठाकर ले गए। यदि वह जबरन उसे ले जा रहे थे, तो उसने बचने के लिए शोरगुल क्यों नहीं मचाया।
इस मामले मेें टीआई झांसी रोड रशीद खान का कहना है कि बस से उतर रही युवती को बाइक पर आए दो युवक अपने साथ बैठाकर ले गए हैं। प्रथम दृष्टया राजी-मर्जी से उसका जाना प्रतीत हो रहा है। युवती व उसे ले जाने वाले युवकों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









