शांतिपूर्ण वोटिंग निपटने के बाद बीएसफ की कंपनियां रवाना हुईं, एसपी ने स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया
Nov 19 2023
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के निर्देश पर अर्धसैनिक बलों (बीएसएफ) की कंपनियों को ग्वालियर जिले में मतदान दिवस तक के लिए भेजा गया था। जो वोटिंग के बाद नियत स्थान के लिए रवाना हो गईं। इससे पूर्व एसपी द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाली वोटिंग को पारदर्शितापूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के मकसद से निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में बीएसएफ की कंपनियों को पहुंचाया गया था। जो जिले में आमद देने के बाद से ही लगातार ग्वालियर पुलिस का सहयोग कर रही थीं। यही नहीं उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न थाना इलाकों में लैग मार्च भी निकाला।
वहीं क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर इन बीएसएफ की कंपनियों को तैनात किया गया था, जिन्होंने पुलिस के साथ पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे वोटिंग के दौरान जिले में कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई, और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद गत रोज बीएसएफ की इन कंपनियों को नियत स्थान के लिए रवाना होना था। इससे पहले पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में एसपी राजेश सिंह चंदले द्वारा बीएसएफ के कमांडेंट मनोज सहित बीएसएफ कंपनियों के अन्य अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं इस दौरान बीएसएफ अफसरों ने भी बेहतरीन व्यवस्थाएं करने के लिए एसपी का आभार जताया गया।
इस अवसर पर एएसपी ऋषिकेश मीणा, गजेंद्र वर्धमान, अमृत मीणा, निरंजन शर्मा व आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा सहित जिले के सीएसपी, एसडीओपी तथा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









