भगवान सहस्त्रबाहु का चल समारोह निकला

Nov 19 2023

ग्वालियर। जायसवाल समाज सर्वगोत्रिय महासभा द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की जयन्ती के अवसर पर जायसवाल, शिवहरे, राय एवं कल्चुरी समाज द्वारा आज रविवार 19 नवम्बर को प्रात: 9 बजे स्थान होटल सिटी पैलेस जयेन्द्रगंज से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु के चित्र पर सभी समाज बंधुओं द्वारा पुष्पाहार व आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया।
 यह चल समारोह विभिन्न मार्गों से होकर रोशनी घर रोड, विजय स्तम्भ चौक, इंदरगंज चौराहा, पुराना हाई कोर्ट, लोहिया बाजार तिराहा, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, माधवगंज चौराहे से गोरखी स्काउट होकर महाराज बाडा, गाँधी मार्केट, चावडी बाजार, मोर बाजार होते हुये झूलेलाल धर्मशाला दानाओली पर पहुँचकर वहाँ पर भगवान श्री राज राजेश्वरी सहस्त्रबाहु पूजा अर्चना एवं पुष्पाहार पहनाकर सभी समाजबन्धुगण द्वारा भगवान श्री की आरती उतारी। तत्पश्चात सभी समाज बन्धुओं को स्वल्पाहार वितरित किया।