भगवान महासेन का उपनगर मुरार में निकाला भव्य चल समारोह
Nov 19 2023
ग्वालियर। दीपावली की पंचमी को भगवान महासेन की जयंती पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाती है। इसी तारतम्य में उपनगर मुरार में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में समाज की सभी महिलाएं पगड़ी बांधकर चल समारोह में नृत्य करती हुई चल रही थी।
उल्लेखनीय है की माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज दीपावली के बाद पडऩे वाली पंचमी को सुबह प्रभात फेरी का आयोजन करते हैं। और शाम को चल समारोह निकाला जाता है। चल समारोह भगवान मदन मोहन मंदिर से प्रारंभ होकर उपनगर मुरार के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस मदन मोहन मंदिर प्रांगण में समाप्त हुआ। भगवान महासेन के चल समारोह का समाज बंधुओ ने स्वागत पूजन कर आरती की चल समारोह में प्रमुख रूप से मदन मोहन मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









