कांग्रेस ने वीरांगनाओं को किया नमन
Nov 19 2023
ग्वालियर। रविवार 19 नवबर को देश के आजादी की पहली क्रांति का शंखनाद करने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर जिला कांगे्रस के तत्वाधान में छत्री मण्डी स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं फूलबाग स्थित विरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई एवं इंदिरा गांधी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। महारानी लक्ष्मी बाई द्वारा 1857 में फूंके गए बिगुल ने ही आजादी की पृष्ठभूमि तैयार की थी।
वहीं स्व. इंदिरा गांधी ने विकसित, स्वाभिमानी और सक्षम राष्ट, की आधारशिला रखी। इंदिरा गांधी ने बैंकों, कालरियों का निजीकरण और राजाओं के प्रिवीपर्स समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। पाकिस्तान की छाती चीर बांग्लादेश का निर्माण और परमाणु परीक्षण कर उन्होंने दुनिया में भारत का डंका बजा दिया। देश इन राष्ट्र नेत्रियों को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कांग्रेसजनों से महारानी और इंदिरा के त्याग से प्रेरणा लेने का आहवान किया।
इस मौके पर शहर जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, महापौर शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, आनंद शर्मा, वीर सिंह तोमर, महाराज सिंह पटेल, अशोक प्रेमी, जेएन जाफरी, मेहबूब भाई चैन वाले, सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









