कांग्रेस ने केदार कंसाना को ग्रामीण की कमान दी जोहरे को ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद से हटाया
Nov 18 2023
ग्वालियर। टिकट न मिलने से नाराज इस्तीफा दे चुके केदार कंसाना को कांग्रेस ने धैर्य रखने का इनाम दिया है। पार्टी ने केदार को ग्वालियर ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रभुदयाल जोहरे को पार्टी ने भितरघात के संदेह के चलते पद से हटा दिया है।
दरअसल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी जिसमें ग्वालियर ग्रामीण से टिकट न मिलने से नाराज केदार कंसाना ने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वो से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन केदार ने अपनी नाराजगी के बावजूद कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा और अब वर्तमान में ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति दी गई है।
टिकट न मिलने से नाराज केदार कंसाना अपने क्षेत्र में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से काम करते रहे जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी का विरोध नहीं किया, ना किसी दूसरी पार्टी का दामन थामा और ना ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समीकरण बिगडऩे के लिए निर्दलीय चुनाव में उतरे। और अब कांग्रेस ने भी केदार कंसाना को साधते हुए ग्वालियर ग्रामीण में पार्टी मजबूती में सक्रियता से काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









