भ्रष्टाचारियों नेताओं की सम्पत्ति राजसात कर भारत को विदेशी कर्ज से मुक्त कराऐं
Nov 18 2023
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दु महासभा के संस्थापक सदस्य, भारत की आजादी में बलिदान देने वाले पंजाब केसरी लाला लाजपतराय की 95वीं पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज पर दलबदल राजनीति का कारण एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का शुभांरभ मुख्य अतिथि डा जयवीर भारद्वाज राष्टीय उपाध्यक्ष हिंदू महासभा द्वारा लाला लाजपतराय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता रामबाबू सैन, एमपी शर्मा थे। गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पंजाब केसरी लाला लाजपतराय को श्रृदाजंलि दी।
मुख्य अतिथि डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि लाला लाजपतराय को ब्रिटिश शासक साडार्श ने साइमन कमीशन का विरोध प्रदर्शन में लाठियों से लहुलुहान कर 17 नबम्वर 1928 को हमेशा हमेशा के लिए सुला दिया। उसी समय गरम दल के शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने प्रतिकार का संकल्प लिया ओर एक माह के अंदर साडार्थ को गोली मार दी।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र विरोधियों से हिंदू महासभाईयों को संघर्ष का संकल्प दिलाया। लोकसभा विधानसभा पार्षदों निर्वाचन एक साथ-एक तिथि पर करवाने का भारत सरकार से आग्रह किया। भष्टाचारी, कालाबजारी का करोडों रूपए राजसात कर भारत पर 160लाख करोड़ विदेशी कर्ज से मुक्त कराया जाए। संचालन रामबाबू शर्मा ने किया तथा आभार सुधा पाल ने माना।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









