मतदान होने के बाद अब प्रत्याशी लगा रहे हार-जीत का गणित
Nov 18 2023
ग्वालियर। लोकतंत्र के महापर्व मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गत रोज मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नतीजों का इंतजार है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदान के बाद अब जीत हार का आकलन करने में जुट गए हैं।
चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आना है। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दल जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा दोनों ने ही जिलों से अपनी रिपोर्ट मंगवाई है, ताकि चुनावों का पूरा आकलन किया जा सके मतदान से पहले जहां प्रत्याशी मतदाताओं को मनाकर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मेहनत करते रहे।
वहीं अब मतदान होने के बाद उन्होंने केंद्रों पर डाले गए वोटों के रिकार्ड मंगवाने शुरू कर दिए हैं। प्रत्याशियों ने मतदान संपन्न होने के साथ ही शनिवार को ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर, कांगे्रस प्रत्याशी सुनील शर्मा, ग्वालियर पूर्व-16 विधानसभा क्षेत्र के कांगे्रस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार, भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री माया सिंह सहित अन्य दोनों दलों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों से उनके केंद्रों पर पड़े वोट का पूरा रिकार्ड मंगवाया है, ताकि उससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि किस केंद्र पर कितने वोट डाले गए हैं और उनमें कितने वोट उन्हें और कितने अन्य प्रत्याशियों को मिले हैं।
मतदान की समाप्ति के बाद से ही सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत व हार का गणित लगाना शुरू कर दिया। यहां तक कि रात में ही अपने विश्वस्तों को बुलाकर उन्हें मिले मतों व विरोधियों को मिले मतों को लेकर पूरा खाका खींचा। हालांकि चुनाव के अधिकृत परिणाम आने से पहले वे कुछ कहने से बच रहे हैं।
प्रत्याशियों के समर्थक भी शनिवार को सुबह से ही उनके निवास पर पहुंच गए और अपने अपने केंद्रों के बारे में जानकारी देने लगे। कोई अपने केंद्र पर 50-50 फीसद तो कोई 70-30 फीसद का अनुमान लगाकर आंकड़ों के साथ पहुंचे थे। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के अलावा क्षेत्र में लोग भी राजनीतिक दलों की हार-जीत को लेकर अपने-अपने अनुमान लगाते नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









