निगमायुक्त ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Nov 16 2023

ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने गुरूवार को शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां मतदान पार्टियों के रहने विद्युत, पेयजल, भोजन आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही व्यवस्थाओं से संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देष दिए। 
निगमायुक्त श्री सिंह ने आज शुक्रवार 17 नवम्बर को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरूवार सुबह से ही मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदान पार्टियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा इस दौरान उन्होंने पीने के लिए आये पानी को पीकर चेक भी किया तथा मतदान कर्मियों की व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान दल को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उनके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं। 
निगमायुक्त श्री सिंह ने ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्रामीण, दक्षिण विधानसभा के 10-10 पोलिंग बूथ पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही उन्होंने केंटोमेंट में बनाये गए पोलिंग बूथों की व्यवस्थाओं को भी देखा।