ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के पंजीयन 30 तक, समीक्षा बैठक 19 नबम्वर को
Nov 16 2023
ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर 25 दिसम्बर को ग्वालियर में विवाह योग्य युवक युवती के लिए निशुल्क 12वां सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए 30 नवम्बर तक निशुल्क पंजीयन कर स्मारिका में प्रकाशित कर सम्मेलन स्थान पर उनके परिजनों को आपस में मिलने मिलाने के लिए सेक्टर बनाऐ जा रहे हैं।
इसी क्रम में मुरार में ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक नरेश कटारे के नेतृत्व में ब्राह्मण परिवारों में निशुल्क पंजीयन फार्म वितरित किये।
वहीं 19 नबम्वर रविवार को दोपहर 1 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज दारा उन्हें नमन किया जाएगा। इस अवसर पर 12वां निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक समिति अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता मे होगी। उपरोक्त जानकारी संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने दी।
इस अवसर पर राम पाठक, रामप्रकाश शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, लालता प्रसाद मिश्रा, ओपी शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, देवेंद्र पाठक, रोहित शर्मा, मनोज दीक्षित, दिनेश शर्मा, हेमंत चतुवेर्दी, ओम पाठक, संतोष पाठक, मनोज शर्मा, राकेश लवानिया, मुकेश शर्मा सहित अनेकों उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









