दीपावली मिलन एवं अन्नकूट में फायर ब्रिगेड टीम को किया सम्मानित
Nov 16 2023
ग्वालियर। ब्राह्मण सभा मुरार का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह भगवान परशुराम मंदिर घासमंडी मुरार में महंत राजेश्वरानंद, महंत हरिहरानंद, महंत हरीश्रोत्रिय व सामूहिक विवाह सम्मेलन के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, राम पाठक, नरेश कटारे, महेश शर्मा, शशीकांत दीक्षित, शालिगराम पंडा मंचासीन थे। संचालन रामबाबू शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में महेश शर्मा, नरेश कटारे, डॉ विमलेंद्र तिवारी, माताप्रसाद पाराशर, भूदयाल पाठक, सुबोध दुबे, शशीकांत दीक्षित ने विचार व्यक्त कर सभी ब्राह्मणों को एक जुटता के साथ सामाजिक कुरीति रोकने का कार्य करने का आगाज किया। मुख्य अतिथि डा जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सर्वहारा वर्ग के कल्याणार्थ वैदिक मंत्रोचारण से ईश्वर से प्रार्थना करता है। हर समाज के सुख दुख का सहयोगी रहता है। शिक्षा का भी ज्ञानार्जन कराते है। आज सनातन धर्म का रक्षक ब्राह्मण ही हैं। अध्यक्षता कर रहे राम पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम मंदिर में दो हाल, रसोई घर व कमरा निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए निशुल्क देने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर पाषर्द रेखा त्रिपाठी के मकान में आग से छह लोगों की जिंदगी फायरब्रिगेड टीम ने बचाने पर टीम को ब्राह्मण सभा मुरार दारा सम्मानित किया। साथ ही डॉ विमलेंद्र तिवारी, महंत राजेश्वरानंद, महंत हरिहरानंद को भी शाल, श्रीफल स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुरारी लाल शर्मा, रामबाबू शर्मा, नरेश पचौरी, मनोज शर्मा, मुरारी आलोपी, संतोष पाठक, नकुल धमोली, पंकज पाठक, मुरारी अलोपी, श्याम शर्मा, कुकू काकोरिया, राकेश लवानिया, लालताप्रसाद मिश्रा, रामप्रकाश भार्गव, श्रीमती कांता शर्मा, सुधा दीक्षित, श्रीमती राधा शर्मा, निशा उपाध्याय, चिंत्रा शर्मा आदि उपस्थित थे।
विचार गोष्ठी का आयोजन आज
अखिल भारत हिन्दु महासभा के संस्थापक सदस्य भारत की आजादी में बलिदान देने वाले पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आज 17 नबम्वर को दोपहर 1 बजे हिंदू महासभा भवन दौलतगंज पर दलबदल राजनीति का कारण एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









