महिला कर्मचारी अपने बच्चे को लेकर मतदान सामग्री लेने पहुंचीं

Nov 16 2023

ग्वालियर जिले में चुनाव करवाने के लिए मतदान दल स्थानीय एमएलबी कॉलेज से रवाना हुए। मतदान के लिए महिला सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है और यह महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान करवाने के लिए निकल पड़ीं। एक महिला कर्मचारी तो अपने दुधमुंहे बच्चे को कंधे पर लेकर मतदान सामग्री लेने पहुंचीं। इनका कहना था, इसे घर में किसके भरोसे छोड़ते। मतदान सामग्री लेने के बाद यह सभी तय बसों में बैठकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।