चुनावी शोर थमा, 1662 केन्द्रों पर 1624567 मतदाता वोट डालेंगे, कलेक्टर ने मतदान की तैयारियां बताई
Nov 15 2023
ग्वालियर। ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिये आज प्रचार का शोर थम गया। वहीं प्रशासन ने मतदान के लिये अपनी तैयारियां को भी अंतिम रूप दे दिया। ग्वालियर में 6 विधानसभा सीटों के लिये मतदान 17 नवंबर को होना है। यहां कुल 1624567 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिये प्रशासन ने पुलिस के साथ साथ अर्धसैनिक बलों को भी लगाया है। कुल 1662 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
उक्त जानकारी बुधवार को जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले में ग्वालियर पूर्व, दक्षिण, डबरा, भितरवार व ग्वालियर एवं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के लिये कुल 1624567 मतदाताओं में से 858640 पुरूष व 755871 महिला मतदाता हैं। ग्वालियर में 276 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं जहां अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गर्ठ हैं। सभी मतदान केन्द्रों की कैमरों की निगाह में रखा गया है। ताकि कोई भी गडबडी या दिक्कत होने पर मतदान प्रक्रिया को सुधारा जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों को 123 सेक्टरों में 381 रूट पर चिन्हित किया गया है। यहां 381 वाहन भी पोलिंग के लिये लगाये गये हैं। मतदान के लिये मतदान सामग्री का वितरण 16 नवंबर को एमएलबी कालेज से किया जायेगा। मतदान के बाद मतदान सामग्री वापसी मतदान समाप्ति के बाद एमएलबी कालेज पर ही की जायेगी। जहां ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी का स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां 24 घंटे मतगणना तक कडी सुरक्षा व्यवस्था की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिये आ सकते हैं। वहां उनके लिये टेंट पंडाल लगाया जायेगा।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि मतदान के लिये नियंत्रण कक्ष भी स्मार्ट सिटी के आफिस में बनाया गया है जिसकी प्रभारी स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर होंगी। मतदान 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। इस मौके पर एडीएम टीएन सिंह, मधु सोलापुरकर भी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









