एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल पर केमिकल सिलेंडर फटने, तीन कर्मचारी घायल

Nov 15 2023

ग्वालियर। ग्वालियर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एयरपोर्ट के नव निर्माणाधीन टर्मिनल पर केमिकल सिलेंडर फटने से गैस फैल गई। इस हादसे के बाद चेंबर के अंदर तीन कर्मचारी फंस गए थे। जिसके बाद नगर निगम का फायर अमला मौके पर पहुंचा और तीनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
घटनाक्रम के मुताबिक हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में काम चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। काम करने के दौरान अचानक से केमीकल से भरा हुआ सिलेंडर फट गया। जिससे उसमें काम कर रहे मजदूर घायल हो गए। सभी मजूदरों को बाहर निकला गया। लेकिन दो मजदूर अंदर फंसे रह गए। नगर निगम का फायर अमला मौके पर पहुंचा और अंदर फंसे मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल कर सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जयारोग्य अस्पताल भेजा गया है। 
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर एयरपोर्ट में सुविधा बढ़ाने और यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नव निर्माणाधीन टर्मिनल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में यहां मजदूर काम कर रहे थे। लेकिन अचानक सिलेंडर फटने से गैस फैल गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। चेंबर के अंदर तीन मजदूर फंस गए थे जिसकी जानकारी फौरन प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम का फायर अमला मौके पर पहुंचा और सभी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।