251 बहनो को सुपर करवाचौथ अवार्ड से सम्मानित किया गया

Nov 15 2023

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन के द्वारा महावीर भवन कम्पू पर  हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक सुपर करवाचौथ अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमती मिली सक्सेना, वन्दना शर्मा, अनिता उडैया, ममता मलिक एवं दीपा जेन मुकेश अग्रवाल, अशोक जेन विष्णु जैन, अशोक गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की। 
श्री ऐरन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी के बिना परिवार की कल्पना करना संभव नहीं है। हमारे समाज में और परिवार में महिला की भूमिका बड़ी अहम है। इसलिये देश में महिलाओं का सबसे बड़ा स्थाना होती है। वेदों में भी पुरुषो से पहले मातृ शक्ति का नाम लिया जाता है। श्री ऐरन ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि सुपर करवाचौथ अवार्ड समारोह दूसरी बार संस्था के द्वारा किया जा रहा है।  
  कार्यकम मे अतिथियों के द्वारा 251 बहनों को सुपर करवाचौथ अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर आनन्द अग्रवाल, मुकेश सिंगल, दिलीप अग्रवाल अनिल गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल,संदीप मंगल, श्रीमती नीलम शाह महिला अध्यक्ष, पूनम अग्रवाल ज्योति अग्रवाल, प्रीती बिदल, ममता ऐरन, रश्मि अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, साधना गोयल, रजनी अग्रवाल दीप्ती बंसल, हर्षिनी जेन, शशी गर्ग,रेनू मंगल आदि मौजूद रहे। 
इन्हें मिला सुपर करवाचौथ अवार्ड  
 प्रथम पुरस्कार वर्षा अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार सीमा मित्तल और तीसरा पुरस्कार श्रीमती कमलेश अग्रवाल को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूजा गर्ग, मोनिका जैन पारुल अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल प्राची अग्रवाल, शिवांगी सिंगल, लक्ष्मी अग्रवाल, राधा बंसल, रिंकी मित्तल, शैली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, मोना अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, गितीका ऐरन, मीनू अग्रवाल  सहित 251 महिलाओं को सम्मानित किया गया।