चुनाव ड्यूटी में 148 चिकित्सक व स्टाफ दवाओं के साथ रहेंगे मौजूद
Nov 15 2023
ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की निर्देशन एवं मु य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत विवेक कुमार के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 चुनाव को संपन्न कराने के लिये टीमें बनकर तैयार हो चुकी हैं। जिले में लगे अधिकारियों/ कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने हेतु मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर. के. राजोरिया एवं सिविल सर्जन डॉक्टर आर.के.शर्मा ने अपने चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई है। प्रत्येक मतदान केन्द्रों में किसी भी कर्मचारी को स्वास्थ संबंधी कोई समस्या आती है तो स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर जाकर कर्मचारियों का इलाज करेगी। मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर राजोरिया ने बताया कि उक्त चुनाव के लिये 148 चिकित्सक इस काम के लिए लगाये गये हैं।
इस हेतु 102 चिकित्सा अधिकारियों एवं 42 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों सहित पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। ये चिकित्सक एवं पेरामेडिकल स्टाफ दवाओं के साथ ड्यूटी करेंगे। साथ ही मतदान वाले दिन शुक्रवार को जिले के सभी हॉस्पिटलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही एमएलबी कॉलेज पर तीन 108 एंबुलेंस एवं चिकित्सा अधिकारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे तथा कंट्रोल कमांड सेंटर स्मार्ट सिटी तथा कलेक्ट्रेट में भी चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और आईआईटीटीएम और एलएनआईपी में भी चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध रहेंगे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









