घरों की सफाई की तरह अपने मन को भी साफ सुथरा रखना चाहिय:आदर्श दीदी

Nov 15 2023

ग्वालियर।  ब्रह्मा कुमारीज प्रभु उपहार भवन माधौगंज केंद्र पर दीपावली को बड़े  धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में केद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह से हम अपने घरों में सफाई रखते है उसी तरह हमें अपने मन को भी साफ सुथरा रखना चाहिये। कोई भी व्यर्थ विचार हमारें मन में नहीं होने चाहिए। दीपावली पर दीपक जलाते है अर्थात हमें अपने मन की तार परमात्मा से जोडक़र अपनी आत्म ज्योति जगानी है। पुराना खाता बंद कर नया खाता बनाते है अर्थात पुराने स्वभाव संस्कार को समाप्त कर नये अच्छे विचार मन में लाना चाहिये।  
दीदी ने आगे कहा कि वर्तमान समय कल्याणकारी संगम युग चल रहा है। परमपिता परमात्मा स्वयं अवतरित होकर मनुष्य को दिव्य गुणों और शक्तियों से भरपूर कर रहे है। तो स्वयं को भरपूर करना है। आने वाली दुनिया स्वर्णिम दुनिया है देवी देवताओं की दुनिया है। इस समय पर किये हुए पुरषार्थ के आधार से ही हम उस पावन दुनिया में जा सकते है। श्री लक्ष्मी जी से वरदान पाने के लिए स्वयं को दिव्य गुणों से सुसज्जित करना होगा तभी हम ज्ञान धन के साथ स्थूल धन से भरपूर हो सकेंगे। इस अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की सुन्दर झांकी भी लगाई गई। साथ ही केंद्र पर आये हुए सभी भाई और बहनों को भी ताज पहनाकर स मानित किया गया। 
कार्यक्रम में बीके ज्योति बहन, बीके लक्ष्मी बहन, बीके डॉ गुरचरण सिंह, बीके प्रहलाद, बीके पवन, बीके सुरभि, बीके रोशनी सहित संस्थान से जुड़े सैकड़ो भाई एवं बहनें उपस्थित थे।