मिताली शुक्ला के समर्थन में किया रोड शो
Nov 15 2023
ग्वालियर। आम मेहनतकश मजदूर वर्ग की पार्टी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के द्वारा विधानसभा 15 की प्रत्याशी मिताली शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो दोपहर 2 बजे से मरीमाता महल गांव से प्रारंभ होकर शिंदे की छावनी से होते हुए बहोड़ापुर चौराहा, कोटेश्वर, किला गेट से होते हुए हजीरा चौराहे से शिव शक्ति रोड, से सेवानगर होते हुए जीडीए आफिस चौराहे पर समाप्त हुआ।
रोड शो को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सुनील गोपाल ने कहा की मध्यप्रदेश में पिछले 19 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा, कांग्रेस व अन्य सत्ताधारी पार्टियां पूंजीपतियों के हित में ही नीतियां बना रही है। जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने के लिए सांप्रदायिक दंगे व शराब, नशा को बढ़ावा दे रही हैं। सरकारें बदलने के बावजूद भी जनता के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है आजादी के 75 साल बाद भी जनता की समस्याएं दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही है आज भी बिजली, पानी, सडक़ व बेरोजगारी जैसी बुनियादी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हमारी मेहनतकश मजदूर वर्ग की पार्टी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) लगातार जनता के मुद्दों को लेकर जन आंदोलन संगठित कर रही है अब वक्त है जनता के सही पार्टी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) को पहचान कर प्रत्याशी मिताली शुक्ला को बैटरी टॉर्च पर वोट देकर जनता के आवाज को विधानसभा में पहुंचाएं।
पार्टी की जिला सचिव कामरेड रचना अग्रवाल ने कहा की जनता एक बार वोट डालने से पहले विचार करें कि किसको वोट डालेगी उन पार्टियों को जो शराब पिलाकर, पैसा, साड़ी, कंबल बांट कर अनैतिक तरीके से जनता का वोट ले लेती है और जीतने के बाद पूजीपतियों के हित में काम करती हैं। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती हैं उनको वोट देंगे या फिर जनता की आवाज को बुलंद करने वाली लगातार जन समस्याओं के खिलाफ लडऩे वाली जन आंदोलन को मजबूत करने वाली पार्टी को वोट देगी।
पार्टी की जिला विस्तारित कमेटी सदस्य व विधानसभा 15 की प्रत्याशी मिताली शुक्ला ने भी बात रखते हुए कहा कि जनता जब एक पार्टी से नाराज हो जाती है तब दूसरी पार्टी को ले आती है लेकिन उनकी समस्याएं जस की तस है इसीलिए जनता को सही पार्टी को पहचानने की जरूरत है इस बार पैसा, शराब, सांप्रदायिकता की राजनीति को नकार कर सही प्रत्याशी को वोट देकर जन आंदोलन की पार्टी को विजई बनाएं। कार्यक्रम का संचालन कामरेड रूपेश जैन द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









