सनातन धर्म मन्दिर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का आयोजन सम्पन्न

Nov 14 2023

सनातन धर्म मन्दिर में मंगलवार को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रधानमंत्री महेश नीखरा एवं धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल ने बताया कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान चक्रधर एवं भगवान गिरिराज धरण का विशेष मनमोहक आकर्षक श्रृंगार किया गया। 
श्री चक्रधर सभागार में मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन का विग्रह बनाकर मुकुट, माला, मोर पंख, आभूषणों, खील-बताशों एवं फूलमालाओं से उनका भव्य श्रृंगार किया। सभी भक्तवृंद, पदाधिकारयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भगवान गोवर्धननाथ का वैदिकमंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन कर आरती की एवं मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराजरह्यौ, गोवर्धन परिक्रमादेओ, मानसी गंगा श्री हरि लेओ,  हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं गाकर परिक्रमा की।आरती पूजन के उपरांत अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर कैलाश मित्तल, महेश नीखरा, ओमप्रकाश गोयल, विमल माहेश्वरी, हरिशंकर सिंघल, रमेश चंद्र गोयल, राकेश बंसल,  विजय जाजू, राजेश गर्ग, अजय गुप्ता, प्रदीप सिंघल, केदारनाथ अग्रवाल, कैलाश नारायण गर्ग आदि उपस्थित थे।