गंगादास की बड़ी शाला में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मना
Nov 14 2023
ग्वालियर। गंगादास की बड़ी शाला में मंगलवार को दिवाली की पड़वा पर भक्तिभाव एवम श्रद्धा से भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व धर्मप्राण नागरिक उपस्थित हुए।
दीपावली पर्व के तहत पड़वा पर गोवर्धन पूजनोत्सव व अन्नकूट महोत्सव का विधान है। काशी, मथुरा-वृंदावन समेत देश भर में इसका किया जाता है। इसी क्रम में गंगादास की बड़ी शाला में शाम 4 बजे से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
शाला परिसर में स्थित गौशाला में मंगलवार को गाय के गोबर से भव्य गोवर्धन बनाए गए। आचार्य मनीष दुबे आचार्यत्व में शाला के पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास महाराज के सानिध्य में शाला के संत समाज एवम श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान गोवर्धन का दुग्ध दही से अभिषेक किया।
251 सब्जियों से बने रामभाजा का लगा भोग
अन्नकूट के लिए शाला में 251 सब्जियों का रांभाजा बनाया गया। महंत रामसेवकदास ने गोवर्धन महाराज व भगवान विष्णु को प्रसाद अर्पण किया। इसके पश्चात महा आरती की गई। कार्यक्रम में रामसेवकदास, अयोध्यादास, रामदास, रामकिशन, श्रीमती ममता कटारे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवम भक्तजन उपस्थित थे। अंत में सभी ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









