अशोक पाठक की कांग्रेस में घर वापसी, सुनील ने दिलाई सदस्यता

Nov 14 2023

ग्वालियर। कांग्रेस में इन दिनों शामिल होने वालों की भीड़ लगी है।  भाजपा को कई झटके लगे। जहां पूर्व से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह के प्रस्तावक पंकज पालीवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सीमा शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। वहीं ग्वालियर विधानसभा में वार्ड 10 के वरिष्ठ नेता अशोक पाठक ने भी कांग्रेस में घर वापसी कर ली। अशोक पाठक को सदस्यता ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने सदस्यता दिलाई। उनका कहना था कि वह अब कांग्रेस की विजयश्री के लिये काम करेंगे।