लाल टिपारा गौशाला में 108 टन गोबर से बने गोवर्धन की हुई पूजा, हुआ अन्नकूट
Nov 14 2023
ग्वालियर। दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार में दीपोत्सव के अगले दिन घर-घर गोवर्धन पूजा की जाती है। पर इस बार दीपावली के अगले दिन सोमवार को सूर्योदय व्यापिनी नहीं होने पर यह पूजा मंगलवार को हुई है। ग्वालियर के मुरार स्थित लाल टिपारा गौशाला में गाय के 108 टन गोबर से एक मंजिल ऊंचे भगवान गोवर्धन बनाए गए थे। जिसमें गौशाला के साधू संत, नगर निगम के अधिकारियों व आसपास के 20 से 25 गांव के निवासियों ने एक साथ गोवर्धन पूजन किया। साथ ही, गायों को रंग कर दीपावली की बधाई देकर खुशियां मनाई गईं। माना जाता है, इस दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने भगवान इंद्रदेव के अहंकार को तोड़ा था। तभी से ये त्योहार हर वर्ष दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









