जमकर पटाखे फोड़े

Nov 14 2023

हालांकि पटाखों से प्रदूषण होता है, लेकिन पूरे साल का एक बड़ा त्योहार दीपावली है और बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर पटाखे फोड़े। वैसे इस बार कम शोर व धुएं के पटाखों पर ज्यादा ध्यान रहा, लेकिन इसके बाद भी कोई पीछे नहीं रहना चाहता था। रात को तो आसमान पटाखों की रंगबिरंगी रोशनी से नहा गया।