रोशनी से जगमगाया शहर, लक्ष्मीजी का हुआ पूजन

Nov 14 2023

ग्वालियर। दीपावली के अवसर पर ग्वालियर शहर रोशनी से जगमागाया। रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी के साथ चुनावी रंग भी दिखाई दे रहा था। प्रकाश का पर्व रविवार की शाम को धूमधाम से शहरवासियों ने मनाया। शहर के लोगों ने लक्ष्मी पूजन कर दीप जलाये और बच्चों व बड़ों जमकर पटाखे जाये। लोग एक दूसरे को शुभकामनायें देते रहें। इस बार की दीपावली पर विधानसभा चुनाव की झलक भी साफ देखने को मिली। 
विधानसभा चुनाव के लिए 17नबम्वर को मतदान है तो चुनाव में किस्मत अजमा रहे उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों व क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दिये ।किसी ने भारत माता के नाम पर दीप जलाये तो किसी ने भगवान राम व लक्ष्मी माता के नाम पर जलाये। दीपोत्सव के मौके पर दिनभर बाजारों में भीड़भाड़ रही। शहर के ह्रदयस्थल महाराज बाड़ा पूरा दिन जाम में तब्दील रहा। 
पांच दिवसीय दीपोत्सव तीसरे दिन दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। दीपावली हिंदूओं का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसके चलते इसका विशेष महत्व है। सालभर में आने वाला यह पर्व लक्ष्मीजी को पूजने वाला है। दिनभर शहरवासी लक्ष्मी मैया का पूजन करने के लिये भागदौड़ करते रहे। पूजन सामग्री से लेकर सजावट की वस्तुयें खरीदने के लिये दिनभर लोगों का हुजूम लगा रहा। दीपावली पर फूलमालाओं के रेट आसमान पर रहे। वहीं सजावट के सामान पर भी महंगाई की मार दिखी। सायं को दीपावली पर प्रतिष्ठानों से लेकर घरों पर गणेश लक्ष्मीजी का विधि विधान से पूजन हुआ। इसके बाद जमकर आतिशबाजी हुई। बच्चों से लेकर बड़ों तक में दीपावली पर उत्साह रहा।