तेज रफ्तार कार चालक ने पांच को मारी टक्कर

Nov 14 2023

ग्वालियर। जमानत भरवाने के लिए जा रहे युवक व उसके साथी को तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी कार सवार रूका नहीं और आगे जाकर तीन अन्य युवकों को टक्कर मार दी। घटना मोहना थाना क्षेत्र स्थित हाइवे स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। घवराहट  में आगे जाकर आरोपी का वाहन टकरा गया और चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया और आरोपी वाहन को निगरानी में ले लिया है। 
मोहना थाना क्षेत्र के कैमरी निवासी ऋषीकेश पुत्र भारत सिंह पवैया हाल में पैरोल पर जेल से आया है। वह जमानत भरवाने के लिए जा रहा था और अपने साथी जसवंत रावत के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी तेज रफ्तार आ रही कार क्रमांक जीजे 23एच 2729 का चालक लापरवाही से अपना वाहन चलाते लाया और ऋषीकेश और जसवंत को टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक रूका नहीं और अपने वाहन की गति बढ़ा दी और आगे जाकर चराई निवासी नबाव व कमल किशोर धाकड़ तथा कालीचरण को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन टकराकर रूक गया तो आरोपी चालक अपना वाहन छोडक़र फरार हो गया। 
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हादसे में घायल पांचों को जेएएच में भर्ती कराया। जहां पर पता चला कि ऋषीकेश का पैर तो जसवंत का हाथ टूट गया है। पुलिस मौके पर पहुंची ने जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया और आरोपी वाहन को निगरानी में ले कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।