अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी की स्कॉर्पियो में लगाई आग
Nov 14 2023
ग्वालियर। अज्ञात बदमाशों ने एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगा दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के हरकोटासीर की है। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने आग देखी तो व्यवसायी उन्हें और दमकल अमले को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए। जब तक दमकल अमला मौके पर पहुंचा, उससे पहले ही कार आग से जल चुकी थी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीडि़त का कहना था कि आग लगी नहीं है किसी ने लगाई है। इसका पता चलते ही पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
जनकगंज थाना क्षेत्र के हरकोटासीर निवासी गिर्राज शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा व्यवसायी है और उनका बिल्डिंग मटेरियल का काम है। काम की सहूलियत के लिए उनके पास स्कॉर्पियो एमपी 07 सीई 2463 है। बीते रोज काम खत्मकर आए और स्कॉर्पियो को पास ही स्थित मैदान में खड़ा किया था। सुबह करीब पांच बजे पड़ोसियों ने उनका गेट खटखटाया तब पता चला कि उनकी स्कॉर्पियो में आग लगी हुई है। आग का पता चलते ही उन्होंने दमकल अमले और पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया।
वह आग बुझा रहे थे कि तभी दमकल अमला भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। लेकिन जब तक आग से स्कॉर्पियो जल चुकी थी। पीडि़त का कहना है कि किसी ने दुश्मनी के चलते उनकी गाड़ी में आग लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संभवत: आतिशबाजी से आग लग सकती है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पीडि़त के साथ ही पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि आग किसने और क्यों लगाई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









