एबीवी आईआईआईटीएम ग्वालियर लेडीज क्लब ने दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया
Nov 11 2023
ग्वालियर। मुरैना लिंक रोड स्थित एबीवीआईआई आईटीएम ग्वालियर में लेडीज क्लब के सदस्यों द्वारा प्रेसिडेंट वंदना सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्ववलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी सदस्यों ने स्वनिर्मित दीप प्रज्जवलित कर दीपावली पर्व का स्वागत किया। क्लब के सदस्यों द्वारा दीयों को स्वयं चित्रकारी से सजाया गया था। कार्यक्रम का संचालन माधुरी पटनायक ने किया। सभी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों द्वारा कार्यक्रम को यादगार बनाया।
क्लब की प्रेसिडेंट वंदना सिंह ने बताया कि हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से इको ग्रीन पटाखों का प्रयोग करने का अनुरोध किया, साथ ही कहा कि हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ दीपों के महोत्सव दीपावली एवं नव वर्ष का स्वागत करना चाहिए। इस अवसर पर प्रेसिडेंट ने सभी को दीपावली का स्मृति चिन्ह एक डिजाइनर कैंडल भेंट स्वरूप दी।
कार्यक्रम में लेडीज क्लब की माधुरी पटनायक, तूलिका श्रीवास्तव, ज्योति अग्रवाल, डॉ अनुराज सिंह, सूजी जेनकिन, रीना श्रीवास्तव, दीपा सिंह सिसोदिया, मोनिका, रिचा, आरती आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









