धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, ग्राहकों के स्वागत में सजी दुकानें
Nov 10 2023
ग्वालियर। पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ आज शुक्रवार से धनतेरस के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। धनतेरस को लेकर जहां व्यवसाईयों ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं वहीं दूसरी ओर खरीदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की है तथा शहर के प्रमुख बाजारों में बड़ी संया में पुलिस बल तैनात किया गया है और शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। उधर घरों में भी दीपावली को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
बाजारों में सुबह से ही भीड़-भाड़ जुटना प्रारंभ हो गई। शहर में इन दिनों चुनावी रंग के साथसाथ दीपावली पर्व की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही है और दीपावली का रंग बाजारों के साथ-साथ घरों में दिखाई देने लगा है। दो दिन पुष्य नक्षत्र के बाद आज शुक्रवार को फिर से धनतेरस पर शुभ संयोग बना। इसमें महामुहूर्त पर खूब खरीदारी हुई। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान सजाए। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए कई सारे आफर रखे गए।
ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि शुक्रवार को चार राजयोग और एक एक शुभ योग बना है। इस तरह पांच योगों का महासंयोग रहेगा। इस बार इन पांच योगों के कारण यह और भी खास हो गया। इस बार प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, गजकेसरी और सर्वार्थसिद्धि योग बने। धनतेरस पर्व 10 नवंबर को 11.47 बजे से शुरू होगा और समापन 11 नवंबर को दिन के 1.13 बजे होगा।
धनतेरस के लिए बर्तन खरीदने की परंपरा निभाने के लिए पारंपरिक बर्तन बाजार सज चुका है। पीतल और कांसे के बर्तनों की डिमांड अधिक है, लोग भोजन बनाने से लेकर खाने के बर्तनों में भी सेहत को देख रहे हैं। त्योहार पर सबसे ज्यादा लोग बर्तन खरीदते हैं। शादी सीजन के लिए शुभ मुहूर्त में बर्तन खरीदे जाते हैं।
धनतेरस के पहले ही ग्राहकों के स्वागत के लिए दुकानदारों ने दुकानें सज गई थी। दुकानें शाम होते ही रोशनी से जगमग हो गई। सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, दौलतगंज सहित मुरार और हजीरा के बाजारों पर ग्राहकों की भीड़ है। बाजारों में चारों और रोशनी और सजावटी फूलों से सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
पंचांग के अनुसार धनतेरस का शुभ मुहूर्त इस साल 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर समापन होगा। इसलिए प्रदोष काल संध्या पूजन का विशेष महत्व है हिंदू पंचांग के मुताबिक, धनतेरस पर इस वर्ष पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.26 बजे से 7.22 तक रहेगा। वहीं धनतेरस पर्व पर सोना- चांदी या बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि खरीदने का काम रात के समय नहीं करना चाहिए। धनतेरस पर इस बार खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे से शुरू होगा, जो अगले दिन दोपहर 01.57 तक रहेगा
इस बार धनतेरस पर्व पर ग्रह दशा के मुताबिक, धनतेरस पर इस बार शुक्र ग्रह कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं चन्द्रमा भी कन्या राशि में ही विराजमान होंगे। ऐसे में शशि योग का निर्माण हो रहा है। करीब 30 साल बाद शनि धनतेरस पर अपनी ही मूलत्रिकोण राशि कुम्भ में मार्गी रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









