कला मेला में लोगों ने कलाकृतियां खरीदी, उत्साहित हुए छात्र-छात्रायें

Nov 10 2023

ग्वालियर। शासकीय ललित कला संस्थान महाविद्यालय में लगे तीन दिवसीय दीपकला उत्सव कला मेला का आज समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन युवा कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों एवं कला प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन कर कलाकृतियां खरीदी। मेले में काफी लोगों ने अपने लाईफ पोट्रेट भी बनवाये। हैण्डीक्राफ्ट की कलाकृतियां भी काफी विक्रय हुई। 
प्रभारी प्राचार्य मधुसूदन शर्मा ने कहा कि आगामी माहों में पुन: आर्ट मेला का आयोजन किया जायेगा। वहीं उत्सव में कलाकृतियों की विक्रय से छात्र-छात्रायें उत्साहित दिखे।