वीआईपी मॉर्निंग वॉक क्लब मुरार के सदस्यों ने दिवाली उत्सव का स्वागत किया

Nov 10 2023

ग्वालियर। वीआईपी मॉर्निंग वॉक क्लब मुरार के द्वारा दिवाली उत्सव का स्वागत अपने परिवारजनों के साथ किया गया। सभी ने इस खुशनुमा माहौल में दीपोत्सव के स्वागत में एक साथ एक_ा होकर ग्वालियर के रॉयल क्लब होटल में समारोह का आनंद लिया। इसमें विशेष रूप से सभी ने अपनी गायन प्रस्तुति दी। बच्चों के द्वारा गेम्स का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में कैरीओके पर गाने गाए गए, जिसमें क्लब के सदस्य मनोज सिंह सिसोदिया ने कई गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। अजय माथुर द्वारा हास्य कवितायें एवं रचनाएँ सुनाई गयीं। इस कार्यक्रम का संचालन प्रभात अग्रवाल के द्वारा किया गया। 
आयोजन मण्डल के सदस्य मनोज सिंह सीसोदिया द्वारा बताया गया कि इस तरह के आयोजन से सभी में एक नए उत्साह का वर्धन होता है। एवं सबको एक पॉजिटिव का अनुभव होता है साथ ही आपसी समंजस्य एवं बॉन्ड भी बढ़ता है। समाज में घर परिवार के साथ साथ हमें सोशल होना बहुत आवश्यक है। जिससे कि हम समाज में अपनी भागीदारी दे सकें।  वीआईपी क्लब के मेम्बर्स के द्वारा समय समय पर कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में अमित सेठी, अजय माथुर, अशोक जैन, अशोक शिवहरे, बृजेश सोनी, जयदीप गुप्ता, नंदकिशोर माथुर, चंद्रशेखर अग्रवाल, विकास बिंदल, संदीप सक्सेना, आलोक जैन, कपिल गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।