स्कूली बच्चों को महिला अपराध व गुड टच बेड टच के प्रति किया जागरूक

Nov 10 2023

ग्वालियर। एएसपी अखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुरार के कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों को आजकल हो रहे अपराधों, महिला संबंधी तथा गुड टच बेड टच के संबंध में निर्भया मोबाइल की उप निरीक्षक मधु द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी देकर जागरूक किया गया।   
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल टीम द्वारा थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध, तथा गुड टच बेड टच आदिके संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत करा कर उपस्थित बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपस्थित स्कूली बच्चों को बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी षिकायत पेटी में डाल सकती हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को गुड टच बेड टच के संबंध में भी जानकारी दी गई।