कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा दीपावली पर खुशियों की पोटली वितरण की
Nov 10 2023
ग्वालियर। सामाजिक दायित्व निभाने मे अग्रणी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने दीप महोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर श्रमिक एवं निर्धन वर्ग के बीच खुशियों की पोटली का वितरण किया। इस पोटली में मिष्ठान, नमकीन, दीपक, तेल, बत्ती, खील, बताशे, पटाखे, खाद्य सामग्री के साथ निर्धन वर्ग की खुशियां एवं संस्था सदस्यों की ओर से शुभकामनाएं शामिल थी। संस्था सदस्यों ने 111 पोटली का वितरण मलगड़ा चौराहे स्थित झोपडपट्टी में किया।
पोटली वितरण कार्यक्रम में रंजीत पंजवानी, महेन्द्र भदकारिया, जगदीश उपाध्याय, का सहयोग संस्था को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राव, सचिव पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन राव, कोमल बाथम, नेहा तोमर, सुनीता बाथम आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









