कांग्रेस ने अपने खून-पसीने और बलिदान से भारत को आधुनिक भारत बनाया: राज बब्बर
Nov 10 2023
ग्वालियर। आजादी के बाद देश को सांप सपेरे का देश कहा जाता था, लेकिन कांग्रेस ने अपना खून-पसीना और बलिदान से आधुनिक देश के रूप में बदल दिया। फिर भी ये भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया। अब समय आ गया है कि भाजपा बताये कि इन्होंने जनता के लिये या किया। आज मध्यप्रदेश देश में महिला उत्पीडन और भ्रष्टाचार में प्रथम स्थान पर है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अभिनेता राज बब्बर ने अग्रसेन चौक मुरार में आम सभा में जनता को संबोधित करते हुये कही।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि हर व्यक्ति महगांई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। रसोई गैस, बिजली, डीजल, पेट्रोल की लगातार मूल्य वृद्धि की जा रही है, घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर गरीब व मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है, परन्तु भाजपा सरकार ने रोजगार उपलध कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
आम सभा में विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि आम जनता बदलवा चाहती है। इस कारण पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। चुनाव में भाजपा के बडे-बडे विकेट धराशायी होते हुये दिखाई देंगे। भाजपा झूंठ बोलने और जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक की सेवा करते हुये क्षेत्र के विकास और प्रगति को और गति प्रदान करना है।
आम सभा में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव आदि अतिथि मंचासीन रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









