पुलिस चेकिंग में आधा सैकड़ा से अधिक संदेही पकड़े
Nov 09 2023
ग्वालियर। शहर में होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बीती रात एसपी सहित सभी जोन के पुलिस अफसर सडक़ों पर उतर आए। पुलिस को देख असामाजिक तत्व यहां-वहां भागने लगे। पुलिस ने पूरे जिले में एक साथ चेकिंग की है। जिसमें आधा सैकड़ा से ज्यादा संदेही पकड़े हैं। जिनको थाना पहुंचाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पता लगा रही है कि वह किस कारण से रात को घूम रहे थे।
पुलिस चेकिंग रात ठीक 9 बजे शुरू हुई थी और चेकिंग शुरू होते ही एसपी ने कड़ाई से एक-एक वाहन जांच करने निर्देश दिए। जिसके बाद सभी अफसरों को अपने-अपने इलाके में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश मिलते ही पुलिस एक्शन मोड़ पर आ गई और हर चार पहिया वाहन की पूरी तलाशी ली। साथ ही बाइक सवार चालकों की भी तलाशी लेकर पूरी पड़ताल की।
सडक़ पर बिना वजह खड़े मिले तो थाने पहुंचाया
पड़ाव पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक दर्जन के करीब युवकों को आवारागर्दी करते हुए पकड़ा और इन्हें थाने पहुंचा दिया। इनसे पूछताछ की तो यह बाहर घूमने का कोई उत्तर नहीं दे सके। उन्हें थाने पहुंचा दिया है और उनके परिजन को बुलाकर समझाइश दी कि पढऩे वाले छात्र है और आवारागर्दी करना उनके लिए ठीक नहीं है। परिजनों ने आश्वासन दिया है कि आगे से वह ऐसा काम नहीं करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









