दिवाली से पहले ट्रेनों और बसों में बढऩे लगी भीड़
Nov 09 2023
ग्वालियर। दिवाली और भैयादूज और छठ पर्व से पहले ट्रेनों और बसों में भीड़ बढऩे लगी है। भीड़ बढऩे के चलते ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। तकरीबन सभी ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है, जिसके बाद यात्रियों ने बसों का रुख करना शुरू कर दिया है। त्योहारों पर नौकरी, कारोबार और शिक्षा के लिए अपने घरों से दूर रहने वालों का अपनों के बीच पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके लिए अधिकांश लोग सार्वजनिक वाहनों का ही प्रयोग करते हैं। इस बार दिवाली, भैयादूज और छठ पर्व से पहले लोगों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी वजह से ट्रेनों और बसों में भीड़ उमड़ रही है।
हालांकि, ट्रेनों में पहले से बुकिंग होने और देरी से संचालन की वजह से अधिकांश लोग बसों का ही प्रयोग कर रहे हैं। दिवाली पर घर जाने वालों की भीड़ स्टेशन पर उमडऩे लगी है। आज शुक्रवार रात से नौकरीपेशा यात्रियों की भी रवानगी शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा भीड़ शनिवार को होगी। वहीं लगभग हर रूट की ट्रेन फुल है। उधर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर तैयारियां कर ली गई हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफार्मों और सरकुलेटिंग एरिया में सिपाहियों की ड्यूटी बढ़ा दी है। आसपास के जिलों के गांवों में रहने वाले कामगारों और मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है।
गुरुवार दोपहर बाद गुजरात, महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, नासिक और दिल्ली से आने वाली 32 ट्रेनों में भीड़ रही। सबसे ज्यादा स्लीपर और जनरल कोचों में भीड़ रही। जनरल कोच में क्षमता से चार गुना और और स्लीपर कोच में क्षमता से दो गुना यात्री बैठे थे। यात्री स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने को मजबूर हुए। स्पेशल ट्रेनों में सीटें खत्म होने से मारामारी अधिक रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









