बाजार में आर्टिफिशियल फूल व पौधों की बहार, जमकर हो रही खरीदारी

Nov 09 2023

ग्वालियर। दीपावली के त्योहार पर हर कोई अपने घर को सजाना पसंद करता है। इसी को लेकर मेक इन इण्डिया की तर्ज पर लोगों के घरों को सजाने के लिए बाजार रंग-बिरंगे झूमर, वंदनवार, कलश, दीपक आदि से सजकर तैयार हो गए हैं। यह सभी आयटम हाथों से बने हुए हैं और दिल्ली, राजस्थान व कोलकाता से यहां बिकने के लिए आए हैं। यह सभी आयटम बहुत अधिक महंगे नहीं हैं और लोगों के बजट में आ रहे हैं। बाजारों में इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। धनतेरस और छोटी दीपावली पर इन बाजारों में जमकर खरीदारी होने की संभावना है।
घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान दौलतगंज, महाराज बाड़ा, ग्वालियर और मुरार में खूब बिक रहे है। इन सजावटी सामान में लक्ष्मी जी के चरण, रंगोली, शुभ-लाभ, स्वास्तिक विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इन सजावटी सामान की कीमत 50 से लेकर 5 हजार रुपए तक है। देशी और कोलकाता के दीपक भी लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में मोर पंखों की भी बहार आई हुई है, यह भी खूब बिक रहे हैं।
दीपावली के लिए कृत्रिम (आर्टिफिशियल) फूल, पत्ती और पौधों की बहार बाजार में देखते ही बन रही है। इसे लोग घर सजाने के लिए ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 200 रुपए से शुरू होकर हजारों में है। घरों को हरियालीयुत बनाने के लिए लोगों द्वारा इनकी खूब खरीदारी की जा रही है। आर्टिफिशियल फूल, पत्ती और पौधे देखने में एकदम असली जैसे दिखाई देते हैं। शहर में अधिकतर लोगों के पास आंगन की कमी हैं, योंकि यह लोग लैट आदि में रहते हैं। लोग घरों में गार्डन बनाने के लिए नकली घास और पौधे भी खरीद रहे हैं।
झालरें 20 प्रतिशत महंगी
मेक इन इण्डिया के साथ बाजार में चायना का माल भी बिक रहा है। इलेट्रॉनिस कारोबारी स्वतंत्र गोयल ने बताया कि बाजार में झालरों की अच्छी बिक्री शुरू हो गई है, इस बार बाजार में अ‘छा बूम देखने को मिल रहा है। इस बार जो झालरें बिक रहीं हैं वह पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत महंगी हैं।