विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Nov 08 2023

ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के कालीमाता मंदिर के पास एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के फांसी लगाये जाने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर कालीमाता मंदिर के पास रहने वाले विक्रम गौड़ की पत्नी सपना 24 वर्ष से फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब जांच शुरू की तो पुलिस को पता चला कि सपना ने सुबह उठकर घर के कामकाज निपटाये और फिर बर्तन साफ किये और उसके बाद फांसी पर लटक गई। 
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे उनके दामाद विक्रम का फोन उनकी बड़ी लडक़ी सोनी के पास आया था और विक्रम ने बताया था कि सपना उर्फ मोनी फांसी लगा रही है। वह उसे घर जाकर देख ले। जिसके बाद सोनी ने सपना के देवर सुनील को फोन पर सूचना दी। और जब सुनील अपनी भाभी सपना के घर पहुंचा तो उसने देखा कि सपना फांसी के फंदे पर लटकी हुई है और सपना के देवर सुनील ने दरवाजा तोडक़र जब सपना की नब्ज टटोली तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की।