माधव विधि महाविद्यालय में कक्षाओं में सफाई अभियान चलाया
Nov 08 2023
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में बुधवार को दीपावली के अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की कक्षाओं में सफाई अभियान चलाया गया। प्रत्येक स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं को पूर्ण रूप से साफ सुथरा किया गया। तथा यह संदेश दिया गया की पहले स्वयं को स्वच्छ करें स्वयं के परिसर को स्वच्छ करें तदोपरांत समाज की स्वच्छता का बीडा उठाएं।
इस अवसर पर डॉ नीति पांडे ने रासेयों के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को साफ सफाई स्वच्छता का महत्व बताया तथा उनको समझाया महाविद्यालय आपका परिवार है। यहां की प्रत्येक जिम्मेदारी न केवल संस्थान के पदाधिकारीयो की है अपितु यह संस्थान उतना ही विद्यार्थियों का भी है तथा प्रत्येक कार्य में विद्यार्थियों का योगदान एवं सहयोग मिले ऐसी अपेक्षा की यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीति पांडे के मार्गदर्शन एवं संयोजन में संपन्न हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









