चुनावों में मतदाता को जागरूक करने महिला मैराथन का आयोजन किया
Nov 08 2023
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा बुधवार को प्रात 7 बजे से मतदाता जागरूकता के तहत महिला मैराथन दौड़ का आयोजन महाराज बाडे से किया। 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के प्रति सजग रहें। उपायुक्त खेल सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि आम नागरिकों एंव महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा मतदाता जागरूकता महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया। जो कि महाराज बाड़े पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने से प्रारम्भ होकर, सराफा बाजार, ओल्ड हाईकोर्ट से होते हुए चेम्बर ऑफ कोमर्स पर समाप्त हुई। महिला मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में छात्रायें, खिलाड़ी एनसीसी, एनएसएस एवं अन्य भाग लेकर वोट के लिए शहर बासियों को जागरूक बनाने एवं सभी कोच व खेल अधिकारियों ने शामिल होकर मतदाताओं को जागरूक किया।
वहीं विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप एक्टिविटी के तहत प्रत्येक वार्ड के मतदान केंद्रों को चिन्हित करते हुए 8 नवम्बर बुधवार को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक मतदान केंद्र की सफाई एवं आस पास के क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में सभी 66 वार्डों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली 66 वार्डों में स्थित मतदान केन्द्रो पर निकाली गई। जिसमें संबंधित क्षेत्राधिकारी नोडल अधिकारी एवं संबंधित डब्लूएचओ ने प्रभारी के रूप में उक्त कार्य को संपादित किया। तथा निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत समस्त सफाई मित्र वार्ड के अनुसार रैली में शामिल हुये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









