कुम्हार के पसीने ले रहे दीए आकार, आपके घर में रोशनी बिखेरने को बेताब

Nov 08 2023

ग्वालियर। बस चाहिए आपका साथ दीपावली ज्यादा दिन दूर नहीं है। दीपावली पर दीपक जलाना एक कालजयी परंपरा है लेकिन फिर भी चीन से आने वाली लाइटों ने बाजार पर कब्जा जमाया हुआ है। इससे कुम्हारों को काफी नुकसान होता है। हालांकि इस बार कुम्हारों को भरोसा है कि इस बार की दीपावली उन्हें आर्थिक संकट से उबार देगी।