मिताली शुक्ला के समर्थन में रैली आयोजित की गई

Nov 07 2023

ग्वालियर। मंगलवार को ग्वालियर जिले के समस्त छात्रों द्वारा छात्र संगठन एआईडीएसओ की जिला अध्यक्ष व एसयूसीआई (सी) पार्टी की 15 विधानसभा की उम्मीदवार कॉमरेड मिताली शुक्ला के समर्थन में रैली आयोजित की गई। रैली फूलबाग चौराहे से होकर पत्रिका कार्यालय, सेवा नगर से गुजरते हुए किला गेट पर समाप्त हुई।
रैली की शुरुआत सांस्कृतिक गतिविधियों से हुई जिसमे प्रगतिशील गाने, कविता, नाटक आदि की प्रस्तुति की गई। जिसके जरिए वर्तमान में भ्रष्ट और सांप्रदायिक माहौल में वास्तविक जन समस्याएं क्या होनी चाहिए, छात्रों को विधान सभा चुनाव में क्या नजरिया होना चाहिए आदि दर्शाया गया।
रैली की शुरुआत में प्रत्याशी कॉमरेड मिताली शुक्ला ने जनता और छात्रों को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। हर 5 साल में चुनाव आते हैं अलग-अलग सरकारें आती हैं। कभी कांग्रेस,भाजपा, सपा, बसपा तमाम पार्टियों तमाम प्रलोभन देती हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान किसी भी पार्टी द्वारा नहीं किया जाता है वादे बाद में जुमले साबित होते हैं।
हमारे देश में हर दिन महंगाई बढ़ रही है, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, शिक्षा महंगी होती जा रही है। बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी में जहां सरकारों को चाहिए था की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में नई-नई नीतियां बनाकर शिक्षा को बेहतर से बेहतर किया जाए। शिक्षा को सस्ता और सुलभ बनाया जाए। जिससे हर घर का बच्चा पढ़ पाए और एक बेहतर इंसान बन पाए। 
लेकिन हम क्या देखते हैं इसके उल्टे ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सरकार दुबारा लाई गई। जो बची खुची शिक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरीके से खत्म कर रही है। 1लाख 8 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करके 10 हजार सरकारी स्कूलों को खोला जायेगा जो की प्राइवेट की तर्ज पर चलेंगे। सीएम राइज स्कूल के नाम पर 15 किलो मीटर के दायरे में सिर्फ एक स्कूल रहेगा। सवाल ये है की कितने छात्र पढ़ पाएंगे इन स्कूलों में? आम गरीब मेहनतकश का बच्चा लगातार ही शिक्षा से दूर होता जा रहा है।
ऐसे एक समय में यह चुनाव होने जा रहे हैं हम छात्रों की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम तय करें की सही प्रत्याशी कौन है जो पार्टियों अलग-अलग नाम पर शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, जैसे सेवा क्षेत्रों को प्राइवेट कंपनियों के हवाले कर रहे हैं या जो लोग रात दिन सडक़ों पर आंदोलनरत हैं। जो आंदोलन आज तक सडक़ों पर होते आए हैं उनको विधानसभा तक पहुंचाने के लिए छात्र संगठन एआईडीएसओ की जिला अध्यक्ष और एसयूसीआई (सी) की उम्मीदार को विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।
हम जानते हैं कि कॉमरेड मिताली शुक्ला अपने छात्र जीवन से ही शिक्षा जगत में आ रही तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ती आ रही है। साथ ही तमाम सेवा का क्षेत्रों का जो निजीकरण किया जा रहा है। उस निजीकरण के खिलाफ भी लड़ रही हैं। इसी लड़ाई को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए एसयूसीआई (सी) पार्टी के प्रत्याशी भी हमारे सामने है।
रैली में समरीन, नेहा काजल, भावना, अनुभा, पिंकी, राजीव आकाश, दीपक, आस्था, मिताली शुक्ला मौजूद रहीं।