सकल जैन समाज 19 नवंबर को प्रभात फेरी निकलेगा

Nov 06 2023

ग्वालियर। जियो और जीने दो अहिंसा परमो धर्म मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है इन सिद्धांतों को प्रतिपादित करने वाले विश्व वंदिनी जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550 वां निर्वाण महोत्सव 14 नवंबर 23 से 1 नवंबर 2024 तक पूरे भारत बर्ष में सकल जैन समाज के सबसे बड़ें संगठन भारतीय जैन मिलन के द्वारा सकल जैन समाज के साथ मनाने जा रहा है। 19 नवंबर को ग्वालियर में प्रभात फेरी का होगा भव्य आयोजन। जिसको लेकर तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई।
भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि ग्वालियर में कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के साथ तैयारियां को लेकर भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमांक 2 की एक बैठक का आयोजन गस्त का ताजिया स्थित जैन स्वर्ण पार्श्वनाथ धर्मशाला में किया गया। जिसमे भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 2 की क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अनिता जैन और क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र जैन ने इस कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा समक्ष रखी। 
जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र जैन टोंग्या एडवोकेट एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2550 वां निर्वाण महामहोत्सव पूरे भारतवर्ष में भारतीय जैन मिलन द्वारा सकल जैन समाज के साथ मिलकर मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा भी इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ मानने और निर्वाण महोत्सव वर्ष घोषित करने हेतु पहल की गई और की जा रही है। 
बैठक में जैन मिलन के बालचंद्र जैन, अजय जैन लोहिया, शीला टोंग्या, राजेश जैन बंटी, निर्मल पाटनी, नीरज जैन छावडा, हेमन्त जैन, विनय कासलीवाल, जितेंद जैन एडवोकेट, विकास जैन, रोहित जैन एडवोकेट आदि मौजूद थे।
पूरे भारतवर्ष के साथ ग्वालियर के इतिहास में पहली बार भगवान महावीर के 2550 वां  निर्वाण महोत्सव पर 19 नवंबर को प्रात: 8 बजे से नई सडक़ स्थित चंपाबागा धर्मशाला से सकल जैन समाज ,समस्त मंदिर कमेटी, समस्त जैन संस्थाओं की ओर से प्रभात फेरी निकली जाएंगी। यह प्रभात फेरी नई सडक़ से शुरू होकर दाना ओली, मोर बाजार, महाराज बाडा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, उटपुल, पुराना हाईकोर्ट से होते हुए इंदरगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुचेगी। प्रभात फेरी में भक्ति नृत्य डांडिया, बैंड, जैन ध्वजा लेकर चलेंगे। इंदरगंज पर प्रभात फेरी पहुचने पर समाज के मुख्य वक्ताओं द्वारा भगवन महावीर स्वामी के जीवन दर्शन पर वाचन किया जायेगा। प्रभात फेरी जुलूस में महिलाएं, पुरुष, बालक, बालिकाएं, के साथ साथ मंदिर समिति के पदाधिकारिगण, जैन संस्था संगठनसम्मिलित होगी।