वार्षिक उत्सव स्पंदन में 4 प्रतियोगिताएँ का आयोजन हुआ

Nov 06 2023

ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में आयोजित स्पंदन-2023 के तीसरे दिन प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग चार प्रतिस्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के कॉलेज तथा स्कूलों से 800 से ज्यादा छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। सोमवार को 4 प्रतियोगिताएँ में प्रमुख रूप से वर्चुअल शेयर ट्रेडिगं,  चित्रकला, इंस्टा-रील-फिएस्टा एवं अंताक्षरी का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें मेन्टर हेल्थ जेन्डर इक्यूलिटी, कल्चरल हेरीटेज वूमेन इम्पावरमेंट एवं इन्वायरमेंट सस्टेनेबिलिटी जैसे सामाजिक मुद्दे शामिल किये गये थे। इस कार्यक्रम में 3 विशेषज्ञों ने शिरकत की जिसमें मुख्य रूप से अमित शर्मा, रिचा शिवहरे, सौम्या राजे उपस्थित रहे।