युवती ने टीआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, एसपी चंदेल द्वारा टीआई लाइन अटैच
Nov 06 2023
ग्वालियर। थाना प्रभारी ने एक महिला, एक युवती व एक युवक के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया। वहीं उस मामले में पकड़ी गई महिला ने देर रात टीआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद एसपी राजेश चंदेल ने हजीरा थाना प्रभारी तिमेश छारी को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हजीरा थाना प्रभारी तिमेश छारी ने पड़ाव थाने में शिकायत की थी कि भिण्ड की रहने वाली एक महिला ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी। इसके बाद उसने एक वीडियो कॉल कर वीडियो बना लिया। उस वीडियो के आधार पर महिला उसका साथी व एक युवती टीआई को लैकमेल करने लगे। 3 अटूबर को टीआई छारी से महिला ने 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद जब टीआई ने उससे रुपए वापस मांगे तो महिला उसे धमकी देने लगी। इस पर टीआई ने महिला, उसके साथ आए एक युवक और युवती के खिलाफ पड़ाव थाने में मामला दर्ज कराया।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी महिला सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने ढाई लाख रुपए नगद, मोबाइल व बीमा में जमा की गई रकम की रसीदें जत की हैं।
पकड़ी गई महिला ने पुलिस को बताया कि टीआई तिमेश छारी ने उसे 2 नवंबर को बुलाया था। टीआई उसे फूलबाग से अपने साथ ले गया था और हजीरा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में ले जाकर टीइआई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था।
सूत्र बताते हैं कि पहले महिला टीआई के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई थी। यह सूचना टीआई तक जब पहुंची तो वह सीधा पड़ाव थाने पहुंच गए। टीआई ने अपना मामला दबाने के लिए नया प्लान तैयार किया और कुछ अधिकारियों से सेटिंग की। इसके बाद टीआई ने महिला व उसके दो साथियों के खिलाफ हनीट्रेप का मामला दर्ज कराया।
लेकिन देर रात तक जब महिला टीआई के खिलाफ मामला दर्ज कराने से पीछे नहीं हटी तो वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। बस इसके बाद महिला का मेडिकल टेस्ट कराया और उसकी शिकायत पर टीआई छारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
इससे पूर्व टीआई तिमेश छारी पर शिवपुरी के थाना खनियांधाना प्रभारी रहते हुए भी एक आरोप वारयल वीडियो के माध्यम से लग चुका है। उस दौरान शिवपुरी के तत्कालीन एसपी राजेश सिंह चंदेल ही थे। जिन्होंने टीआई छारी को लाइन अटैच किया था। बताया गया है कि बाद में वायरल वीडियो में स्पष्ट सबूत नहीं मिलने से टीआई आरोपों से मुक्त हो गए थे।
दस मामले में एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि टीआई की शिकायत पर महिला व उसके दो साथियों पर हनीट्रेप का मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला की शिकायत पर टीआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। टीआई तिमेश छारी को लाइन अटैच किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









